Sunday, April 28, 2024

एचआईवी पॉजिटिव युवक ने किया लड़की से दुष्कर्म, लड़की भी हो गई पॉजिटिव, माँ ने की ख़ुदकुशी की कोशिश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हिसार। जिले के एक गांव में युवक द्वारा लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बाद में पता चला कि उक्त आरोपित युवक एचआईवी पॉजिटिव था। परिजनों ने जब लड़की का चैक करवाया तो वह भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। परिजनों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसकी लङकी 10वीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक लड़का अजय उसकी लड़की के पीछे लग गया। घर से स्कूल व स्कूल से उसकी लड़की कहीं भी जाती तो वह लड़की के पीछे पीछे जाता।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लड़की ने परेशान होकर हमें बताया तो वह उस लड़के के घर गया और अजय और उसके पूरे परिवार को अच्छी तरह समझाकर आया। ऐसा 4-5 बार किया पर नतीजा शून्य निकला। आखिरकार उसकी लड़की उस लड़के के बहकावे में आ ही गई। उसने अपनी बेटी की तीन—चार बार पिटाई तक कर डाली वहीं उस लड़के और उसके परिवार को हाथ जोड़कर समझाने की हर संभव कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ।

गांव में कई बार उस लड़के को हाथापाई करते लोगों ने विरोध भी किया और उसकी पिटाई भी की। उसने उन लोगों को भी उस लडके (अजय) के घर भेजा, जो उसके संपर्क में थे ताकि वे उसे समझा सकें। बाद पता चला कि लड़का एड्स से पीडित है। उसने अपनी लड़की से दबाव से पूछा कि उस लड़के ने तेरे साथ ऐसा वैसा तो कुछ नहीं किया तो लड़की ने हां कर दी। इस पर उसने अपनी लड़़की का एचआईवी टेस्ट करवाया तो वो भी पॉजिटिव पाई गई।

यह देखकर उसके पांव के नीचे से जमीन निकल गई। पिता के अनुसार उसकी लड़की अपने स्कूल में टॉपर रही है लेकिन उस लड़के ने हमेशा के लिए उसकी बच्ची का ब्रेन वॉश करके पीड़ित बना दिया। पिता के अनुसार उसकी लड़की के सिवाय उसके सपने, उसकी उम्मीद कुछ नहीं बचा। लड़की की मां ने तो कीटनाशक खाकर जान तक देने की कोशिश की पर उल्टी दस्त लगने के कारण वह बच गई। उस लड़के के चक्कर में न जाने कोई और नादान भी फंसी होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय