Tuesday, April 8, 2025

मेरठ में पत्नी गई तीज के कार्यक्रम में पति ने घर में फांसी लगाकर दी जान

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर इलाके में 40 वर्षीय मनोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मनोज की पत्नी अंकिता तीज के कार्यक्रम में शिरकत करने गई थी।

 

बाईपास स्थित एक होटल में काम करने वाले मनोज ठाकुर पत्नी अंकिता व बेटे अमन के साथ शिव शक्ति नगर में किराए के मकान में रहता था। तीज पर्व के मौके पर मनोज ठाकुर का अपनी पत्नी अंकिता ठाकुर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मनोज ठाकुर अपने काम पर भी नहीं गया। उनके बीच दिन में कई बार कहासुनी हुई।

 

शाम को अंकिता अपने बेटे को लेकर पड़ोस में तीज के कार्यक्रम में चली गई। घर पर मनोज ठाकुर अकेला था। किसी ने घर में झांक कर देखा तो मनोज का शव पंखे पर लटका हुआ था। लोगों ने अंकिता को कॉल कर जल्दी घर आने को कहा। अंकिता घर लौटी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 

बताया गया है कि मनोज फाजलपुर का रहने वाला है और अंकिता का मायका धामपुर में है। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय