Friday, April 25, 2025

“अगर आप और आपका बुलडोज़र इतना ही सफल है तो अलग पार्टी बनाकर बुलडोजर ‘चुनाव चिह्न’ के साथ चुनाव लड़िए- अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच बुलडोजर की राजनीति को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है।

 

अखिलेश ने सपा सरकार बनने पर यूपी के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर करने की बात क्या कही, सीएम योगी ने भी पलटवार कर दिया। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बुधवार को तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि अगर आप और आपका बुलडोजर इतना ही सफल है तो इसे ही सिंबल बनाकर चुनाव लड़ जाइए।

[irp cats=”24”]

 

भ्रम और धमंड टूट जाएगा। अखिलेश यहीं नहीं रुके। कहा कि आप भाजपा में होते हुए भी वहां नहीं हैं। आपको अलग पार्टी आज नहीं तो कल बनानी ही पड़ेगी।

लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार यूपी की सियासत गरम है। समाजवादी पार्टी को मिली सफलता ने उसके हौसले बुलंद कर रखे हैं। इसी का नतीजा है कि योगी के मंत्रियों से लेकर डिप्टी सीएम और खुद मुख्यमंत्री से से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सीधी भिड़ंत हर दूसरे तीसरे दिन हो रही है।

 

पहले अखिलेश और योगी के बीच विधानसभा में ही तीखी तकरार देखने को मिलती थी। अब अखिलेश यादव के लोकसभा जाने के बाद यह तकरार सार्वजनिक भाषणों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिखाई दे रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय