Monday, April 21, 2025

मेरठ में इमाम को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

मेरठ। सुबह मस्जिद के अंदर घुसकर हमलावरों ने इमाम को गोली मार दी। इमाम को जिस समय गोली मारी गई वो बच्चों को उर्दू पढ़ा रहे थे। मस्जिद में गोली चलने से हंगामा हो गया और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। गोली इमाम के सिर में लगी और वो वहीं पर लहुलुहान होकर गिर गया। आरोपी इमाम को गोली माकर तमंचा मौके पर ही फैंककर फरार हो गया। पुलिस को मस्जिद में गोली चलने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
घायल इमाम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन मस्जिद में इमाम बच्चों को उर्दू पढ़ा रहा था। इस दौरान बदमाश ने इमाम को गोली मारी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को भर्ती कराया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नईम पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मुरलीपुरा सात साल से जैद गार्डन की कासमी मस्जिद में इमाम के तौर पर काम करता है। रविवार को सुबह साकिर बिलाल व उस्मान को उर्दू पढ़ा रहे थे। इस दौरान पास के रहने वाले सरताज ने इमाम को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को आता देख आरोपी तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

आसपास के लोगों ने इमाम को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को डरा धमकाना शुरू कर दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में पार्टी से लौटकर उन्नति ने लगाया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय