Monday, April 29, 2024

असम में अधिक किराया देने पर किया विरोध तो ऑटो चालक ने कर दी युवक की हत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बेंगलुरू। असम में एक ऑटो चालक ने 28 वर्षीय व्यक्ति की बेंगलुरू में हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी ऑटो चालक का ज्यादा किराया लेने पर विरोध किया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सुब्रमण्यमनगर थाना क्षेत्र के यशवंतपुर सोप फैक्ट्री के पास रविवार रात हुई। मृतक की पहचान अहमद के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई अयूब गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने अपने वर्कप्लेस से यशवंतपुर इलाके में अपने घर तक पहुंचने के लिए एक ऑटो लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस पर जब आरोपी ऑटो चालक अश्वथ ने दोगुना किराया मांगा तो भाइयों ने उससे सवाल करना शुरु कर दिया। बहस ने जल्द ही हिंसक रुप ले लिया और ऑटो चालक ने दोनों भाइयों पर हथियार से हमला कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय