Monday, May 19, 2025

बांदा में दो गैंगस्टर की अवैध रुप से अर्जित 72 लाख 78 हजार की सम्पत्ति कुर्क,गिरोह बनाकर करते थे अपराधिक कार्य

बांदा। अपराधियों एवं माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में बांदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों की अवैध रुप से अर्जित लगभग 72 लाख 78 हजार 2 सौ रुपये की सम्पत्ति को कुर्क दी है।

थाना कमासिन क्षेत्र के ओझनगर,मजरा लोहरा के रहने वाले अभियुक्तों कैलाश पटेल पुत्र क्षंगु पटेल तथा सूरज सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह द्वारा आपराधिक कार्यों में संलिप्त रहकर अवैध रुप से यह सम्पत्ति अर्जित की गई थी।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी बबेरू राजवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्त कैलाश पटेल पुत्र क्षंगु पटेल के ऊपर गैंगस्टर एक्ट, डकैती तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल चार अभियोग तथा अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह के ऊपर गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, डकैती तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल छह अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों पर गिरोह बनाकर समाजविरोधी क्रियाकलाप करने तथा समाज में भय व्याप्त कर अवैध रुप से संमत्ति अर्जित करने के संबंध में थाना अतर्रा पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बदौसा ननकु लाल सोनकर, द्वारा की जा रही थी।

इसी क्रम में अभियुक्तों के आपराधिक कृत्यों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई सम्पत्ति की पहचान कर कुर्की के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई थी। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट बांदा द्वारा 31 जनवरी 2024 को कुर्की के संबंध में आदेश दिये गए थे। जिसके तहत शुक्रवार को शाम कैलाश पटेल व सूरज सिंह द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई लगभग 72 लाख 78 हजार 2 सौ रुपये की सम्पत्ति को जब्त कर लिया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी बबेरु नमन मेहता, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष फतेहगंज ननकु लाल सोनकर, थानाध्यक्ष कमासिन जयचंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

जब्तीकरण के दौरान अभियुक्त कैलाश पटेल की एक मकान कीमत 28 लाख रुपए, जमीन कीमत 10 लाख 89 हजार 8 सौ रुपए कुल कीमत 38 लाख 89 हजार 8 सौ रुपये जब्त किया गया। इसी तरह अभियुक्त सूरज सिंह का एक मकान कीमत 32 लाख 5 हजार रुपए, जमीन कीमत 1 लाख 83 हजार 4 सौ रुपए। कुल कीमत 33 लाख 88 हजार 4 सौ रुपये की अचल सम्पत्ति जब्त की गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय