Tuesday, April 1, 2025

गाजियाबाद में व्यक्ति ने फंदे पर लटककर दे दी जान,जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। साहिबाबाद के लिंक रोड थानाक्षेत्र के झंडापुर में सुबह किराये के कमरे में 57 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को कमरे में जांच के दौरान एक डायरी मिली जिसमें उन्होंने पत्नी व बेटे के संग रहने की इच्छा जाहिर की है। पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया है।

 

 

मूलरूप से जिला चम्पावत के रहने वाले ज्ञानसिंह (57) साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे। वह 5 जून 2024 को झंडापुर में नागेंद्र शर्मा के मकान में किराये पर रहने आए थे। सुबह नागेंद्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। साहिबाबाद एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि परिजनों के आने पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय