Sunday, September 8, 2024

गाजियाबाद में गंभीर बीमारी छिपाकर युवती से की शादी, भेद खुला तो दी जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद। गंभीर बीमारियों के छिपाकर एक युवती से शादी करने और फिर अपनी कमियों का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई व जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मामले में कविनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2022 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें पति की बीमारी के बारे में जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने पति से बीमारी छुपाने का कारण पूछा तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसको जान से मारने का प्रयास किया।

 

 

इसके अलावा ससुर पर दुष्कर्म करने के प्रयास और दहेज में कार व 10 लाख रुपये, फ्लैट की मांग करने का भी आरोप लगाया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय