Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद के बम्हेटा गांव में बदमाशों ने डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटा

गाजियाबाद। थाना वेव सिटी इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के देहात जोन के थाना वेव सिटी के बम्हेटा गांव में तीन से चार बदमाश एक डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट कर ले गए। वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब 50 वर्षीय पीड़ित घर में सो रहा था। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा लिखा है। गाजियाबाद में एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि पीड़ित संजय यादव के पुत्र प्रिंस यादव ने थाने में तहरीर दी है।

मुज़फ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर गई युवती का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार

 

[irp cats=”24”]

पीड़ित के बेटे प्रिंस यादव के मुताबिक, 28 फरवरी को उसके पिता संजय यादव जिनकी उम्र करीब 48 वर्ष है वह अपने घर में अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान रात को 11:00 के आसपास तीन से चार युवक संजय यादव के घर में घुसे। घर से वो संजय यादव के उस कमरे में पहुचे जहां संजय यादव सो रहा था।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं ने कब्ज़ा ली विधवा की सम्पत्ति, पीएम आवास योजना से ऋण भी दिला दिया !

 

 

तभी बदमाशों ने संजय यादव को कोई नशीला पदार्थ सुंघा कर उन्हें बेहोश कर दिया। जब संजय बेहोश हो गया तो उसके प्राइवेट पार्ट को बदमाश काट के ले गए। संजय यादव की चीख पुकार होने पर जब तक परिवार वाले आते तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित संजय यादव को पहले गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद अब मेरठ में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रिंस यादव की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मेरठ के अस्पताल में संजय की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी और मोबाइल कॉल्स के जरिए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय