Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में पिता का दोस्त बताकर महिला के खाते से दस हजार रुपए उड़ाए,जांच शुरु

गाजियाबाद। मोदीनगर के देवेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी एक महिला से रिश्तेदारी बताकर दस हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। मोदीनगर के देवेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ रहते हैं।

 

आशीष की पत्नी लक्ष्मी के पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को महिला के पिता का दोस्त बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपके पिता के खाते में बीस हजार रुपए भेजने थे। लेकिन गलती से आपके खाते में चले गए। इतना ही नहीं उसने महिला को स्क्रीन शॉट भेज दिया। महिला ने उस व्यक्ति को वापस दस हजार रुपए भेज दिया।

[irp cats=”24”]

 

जब महिला ने व्यक्ति के मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। महिला के पति ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय