Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद में दो दिन छायेगे आसमान में बादल, गर्मी से मिलेगी राहत

गाजियाबाद। जिले में दो दिन और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ठंडी हवाएं इसी तरह चलती रहेंगी। जिसकी वजह से तापमान में बहुत अधिक इजाफा नहीं होगा। दो दिन बाद बादल छाएंगे। हालांकि 20 मार्च से गर्मी का प्रकोप एक बार फिर लोगों को परेशान करेगा।

योगी सरकार की नई पहल से सरकारी स्कूल देंगे निजी स्कूलों को टक्कर

 

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 28 से 79 प्रतिशत रहा। गाजियाबाद-एनसीआर में इन दिनों पर तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ है । रविवार की तुलना में सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री कम हुआ है।पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी।

 

 

सहारनपुर में योगी ने लगायी मां शाकुम्भरी के दरबार में हाजिरी, भूरा देव मंदिर में भी की आरती

 

इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। 18 मार्च को भी तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री रह सकता है। 19 और 20 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ने लगेगी।

 

 

न्यूनतम तापमान इस दौरान सीजन में पहली बार 20 डिग्री के स्तर को छू सकता है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तेज धूप खिलेगी। 21 और 22 मार्च को मौसम खुला रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय