Monday, May 12, 2025

जाेधपुर में पति-पत्नी ने दो बेटियों और बेटे का गला काट की हत्या, खुद ने हाथ की नस काट पीया जहर

जाेधपुर। फलोदी के कालू पाबूजी में सोमवार रात मां-बाप ने अपने तीन बेटे-बेटी की हत्या कर सुसाइड का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 

सोशल मीडिया पर की थी देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर गिरफ्तार

 

पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली तो पति-पत्नी अचेत पड़े थे। उन्हें फलोदी के सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है।

 

कई बुरे कामों में शामिल हैं राकेश टिकैत, किसान आंदोलन की आड़ में कर रहे प्रॉपर्टी डीलिंग: हरिनाम वर्मा

जानकारी के अनुसार फलोदी की ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी निवासी शिवलाल मेघवाल (35) पुत्र दीनाराम भाटिया के घर में तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवलाल और उसकी पत्नी अचेत पड़े थे।

 

मुजफ्फरनगर में दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर परिवार, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

 

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि नाै साल के बेटे हरीश और दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों ने अपने हाथ की नसें काट ली और जहर पी लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर फलोदी एसपी पूजा अवाना भी हॉस्पिटल पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। बच्चों की हत्या क्यों की गई इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय