Saturday, May 17, 2025

हरियाणा में बेकाबू कार नहर में गिरी,चार महिला व दो बच्चों सहित 7 की मौत, एक लापता

कैथल। हरियाणा में कैथल के गांव मुंदडी के पास दशहरे के दिन एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।‌ मृतकों में चार महिलाएं, दो बच्चे और कार चालक शामिल हैं। हालांकि इस हादसे का शिकार हुआ पंद्रह वर्षीय बालक अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला और कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुए 8 लोगों में से 15 साल का बालक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है।

 

जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय