Tuesday, April 8, 2025

मेरठ में समुदाय विशेष के युवक ने आठ साल की नबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

मेरठ। मवाना में समुदाय विशेष के युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची की मां ने अज्ञात युवक खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

 

मवाना निवासी आठ साल की बच्ची रास्ता भटक कर हस्तिनापुर मार्ग पर मध्य गंगनहर पर पहुंच गई। बच्ची ने राहगीर समझ एक युवक से रास्ता पूछा। समुदाय विशेष का युवक उसको बहला फुसलाकर नहर किनारे गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे तो आरोपी युवक बच्ची को खेत में छोड़कर फरार हो गया।

 

 

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों और थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश की। हालांकि आरोपी का पता नहीं चल सका। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी है। दिनदहाड़े हुई घटना से बच्ची और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय