Saturday, April 26, 2025

मेरठ में कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा पर की फायरिंग,पुलिस तलाश में जुटी

मेरठ। काशी टोल प्लाजा में रात कार सवार युवकों ने टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में टोलकर्मी पर फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली टोलकर्मी को नहीं लगी और उसकी जान बच गई। फायरिंग के बाद कार सवार आरोपी टोल का बूम तोड़कर भाग निकले। टोलकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।

 

दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही कार के चालक ने टोलटैक्स देने से बचने के लिए एक कार को ओवरटेक कर भागने का प्रयास कर रहे थे। टोल पर मौजूद टोलकर्मी ने कार को रोक लिया। टोलकर्मी ने उनसे टोल टैक्स देने के लिए कहा। कार सवार ने टोल टैक्स देने से मना करते हुए गाली गलौज शुरू की।

[irp cats=”24”]

 

 

इस दौरान अन्य टोलकर्मी पहुंच गए और कार के आगे बैरिकेड लगाया। इसके चालक ने कार दौड़ा दी। कार सवार बूम को तोड़ते हुए निकल गए। कुछ दूर जाकर आरोपी ने कार रोकी और टोलकर्मियों पर राउंड फायरिंग की। जिसमें टोलकर्मी गौरव चौधरी बच गया। आरोपी कार सवार मेरठ की तरफ भाग गए। फायरिंग के दौरान वाहन चालक अपने वाहनों से उतरकर टोल केबिन के पीछे छुप गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय