Thursday, September 19, 2024

मेरठ में कमरे में सोए परिवार के ऊपर लिंटर गिरा, दंपती सहित चार बच्चे दबे

मेरठ। कंकरखेड़ा में खड़ाैली गांव में कमरे के भीतर सोए परिवार के ऊपर लिंटर गिर पड़ा। इससे दंपती और उसके चार बच्चे नीचे दब गए। धमाका होने पर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दाैड़े और परिवार को बाहर निकलवाया व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की उपचार के दाैरान माैत हो गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में सुशील अपने परिवार के साथ रहता है। सुशील की गांव में ही टेलर की दुकान है। बुधवार देर रात सुशील अपनी पत्नी नीलम व चार बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था। इसी दाैरान कमरे का लिंटर गिर गया।

 

लिंटर गिरने से महिला व बच्चे उसके नीचे दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मलबा हटाकर महिला व बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को प्यारेलाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां रात में ही महिला की मौत हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय