Thursday, May 15, 2025

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने गौतमबुद्ध नगर के 27 पुलिस कर्मियों को मेडल से नवाजा

नोएडा। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने गौतम बुद्ध नगर के 27 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। इसमे 9 सराहनीय सेवा सम्मान, 5 उत्कृष्ट सेवा सम्मान तथा 13 को डीजी कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया गया है।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि निरीक्षक यतेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान, सहायक पुलिस आयुक्त (लिपिक) सुनील गुलाटी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान,  निरीक्षक सुभाष चंद्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, उप निरीक्षक अशोक कुमार त्यागी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, मुख्य आरक्षी रामकिशन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, निरीक्षक विजय सिंह राणा को सराहनी सेवा सम्मान, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान, उप निरीक्षा गजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान, उप निरीक्षक रमेश चंद्र को सराहनीय सेवा सम्मान, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार शर्मा को सराहनीय सेवा सम्मान, मुख्य आरक्षी हैदर अब्बास को सराहनीय सेवा सम्मान तथा श्रीपाल गिरी को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा जिन अधिकारियों को प्रशंसा चिह्न दिया गया उनमें पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान गोल्ड, पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी गोल्ड, आईपीएस सुश्री शैव्या गोयल सिल्वर, निरीक्षक विनोद कुमार सिल्वर, निरीक्षक सत्यवीर सिंह सिल्वर, मोनू यादव मुख्य आरक्षी सिल्वर, संदीप कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर सिल्वर, पुनीत कुमार आरक्षी सिल्वर, रोहित कुमार आरक्षी सिल्वर, सुमन कुमार उप निरीक्षक सिल्वर तथा सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा वकील अहमद उप निरीक्षक को सिल्वर और महेश चंद्र गौतम उपनिरीक्षक को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है। पुलिस आयुक्त ने सभी को मेडल प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने कर्तव्य के पालन करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय