Monday, April 28, 2025

मेरठ में शादी में बाधक बनने पर प्रेमी की मां का चाकू से गोदकर कर दिया कत्ल

मेरठ। मेरठ में प्रेमी की मां शादी में बाधक बनी तो प्रेमिका ने चाकू से गोदकर उसका ऐलानिया कत्ल कर दिया।
प्रेमिका प्रेमी की मां पर चाकू से तब तक वार करती रही जब तक कि उसकी सांस ने साथ नहीं छोड़ दिया। मृतक महिला बेटे से शादी के लिए तैयार नहीं थी। महिला ने बेटे से शादी करने से इनकार कर दिया था। इससे बेटे की प्रेमिका को गुस्सा आया और उसने प्रेमी की मां पर चाकू से ताबड़तोड़ पेट और गर्दन पर वार किए।

 

[irp cats=”24”]

मंगल पांडेय नगर में हाथ में चाकू लेकर प्रेमिका ने महिला को काफी दूर तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए एकता पार्क में घुसकर सुरक्षा गार्ड से मदद की गुहार लगाई। उसके बाद भी महिला ने गर्दन पर चाकू से तीन वार कर हत्या कर दी। उसके बाद तेजगढ़ी स्थित घर पर छिप गई। पुलिस ने महिला सोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया।

 

 

पश्चिम बंगाल की रहने वाली 39 वर्षीय दीपाली पत्नी गया हलदर 20 साल से मेरठ के जेल चुंगी स्थित राजीव नगर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। पति गया हलदर ई-रिक्शा चलता है। उनके चार बच्चे हैं। बड़े बेटे विक्रम का दो साल से पड़ोस में रहने वाली सोनी पत्नी अमर सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी मूलरूप से बस्ती जिला की निवासी है। उसके चार बच्चे है। पिछले चार साल से सोनी अपने पति से अलग रह रही है। इसके बाद वह विक्रम के नजदीक आ गई। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में आसपास के लोगों को जानकारी थी।

 

 

दीपाली ने शादी से किया इनकार

विक्रम की मां दीपाली ने दोनों की शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद सोनी राजीव नगर से तेजगढ़ी स्थित किराए के मकान में रहने लगी। बताया जाता है कि सोनी ने दीपाली को डराने के लिए चाकू खरीदा था। शुक्रवार शाम सात बजे दीपाली घरों में साफ सफाई कर घर लौट रही थी। तभी मंगल पांडेय नगर के एकता पार्क के समीप सोनी ने दीपाली को घेर लिया। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके सोनी ने चाकू निकाल लिया और दीपाली के पीछे दौड़ने लगी। दीपाली पार्क में घुसकर सुरक्षा गार्ड के पास पहुंची। सोनी ने उसकी गर्दन में चाकू घोंप दिया। हत्या के बाद वहां से अपने तेजगढ़ी स्थित आवास पर पहुंच गई।

 

चाकू लेकर एकता पार्क पर बैठ थी सोनी

मंगल पांडेय नगर के एकता पार्क पर दोनों महिलाएं चक्कर लगाती रही। दिपाली जान बचाने के लिए दौड़ रही थी, जबकि सोनी चाकू लेकर पीछे चल रही थी। दीपाली ने जान बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड से मदद मांगी। उसके पास जाकर खड़ी हो गई। चाकू देखकर सुरक्षा गार्ड मदद के लिए नहीं आया। इस दौरान सोनी ने गर्दन में चाकू घोंप दिए।

 

 

तीन साल से रिलेशनशिप

मेडिकल थाने में पूछताछ के दौरान सोनी ने बताया कि पिछले तीन सालों से विक्रम के साथ रिलेशनशिप में है। दीपाली ने उस दौरान कोई विरोध नहीं किया। कुछ दिन पहले अचानक दीपाली ने बेटे का रिश्ता तय कर दिया। सोनी ने इसका विरोध किया तो उल्टे उस पर गंदी टिप्पणी कर दी। उसके बाद से सोनी ने राजीव नगर के किराए के मकान को छोड़ दिया था। तेजगढ़ी के पास किराए के मकान में रहने लगी थी। सोनी भी मंगल पांडेय नगर स्थित घरों में काम करती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय