Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में महिला ने दो लोगों पर छह साल से सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मांगी इच्छा मृत्यु

मेरठ। थाना दौराला के गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर छह साल से सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परेशान महिला ने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

 

 

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में महिला ने कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। गांव का ही एक युवक रामपुर मुड तहसील हसनपुर जिला अमरोहा निवासी अपने दोस्त के साथ छह साल पहले उसके पति को शराब पिलाने के बहाने ले गया। नशे में धुत होने पर पति को दोनों घर लेकर पहुंचे।

 

आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। तभी से दोनों आरोपी उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय