Thursday, April 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में कोल्हू में मजदूरी कराने को लेकर दबंग ने युवक को मारपीट कर किया घायल

मोरना। क्षेत्र के गांव ककराला में गन्ना कोल्हू में मजदूरी कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गयी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी शहजाद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बीते सोमवार को उसके परिवार में एक लड़के की शादी थी। गांव का ही एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती गन्ना कोल्हू में मजदूरी करने के लिए ले जा रहा था। जब उसने आरोपी से घर पर मेहमान आने के कारण मजदूरी पर जाने से मना किया, तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और देख लेने की धमकी देकर चला गया।

आरोप है कि मंगलवार की सुबह वह अपने घर पर था तभी आरोपी चार साथियों को लेकर उसके घर पर आ गया। आरोपियों के हाथ में तमंचे और लाठी डंडे और धारदार हथियार थे। आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और आते ही उसपर व उसकी भाभी हाजरा और भतीजे शादाब के साथ गाली गलौज करते हुए अपने हाथों में लिए हथियारों से जान से मारने की नीयत से उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया।

[irp cats=”24”]

पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी भाभी को काफी चोटें आई और भतीजा शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के ही लोगों ने आरोपियों से उनकी जान बचाई आरोपी जाते-जाते भी मौका मिलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों को दबंग बताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल शादाब गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय