Wednesday, May 21, 2025

मुजफ्फरनगर में तीन तलाक़ व हलाला के बावजूद दूसरी महिला से किया निकाह, पीड़िता ने मांगा इंसाफ

मुजफ्फरनगर। जनपद में चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी में एक साल पहले शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया था। पति की धमकी के बाद पत्नी ने मायके में जाकर इद्दत की।

 

 

आरोप है कि करीब 10 महीने पूर्व पति ने विदेश से वापस लौटकर रिश्तेदार से हलाला कराने के बाद पत्नी के साथ दोबारा से साथ रखने का भरोसा दिया। इसके बावजूद पति ने धोखा देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया।
बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता के अधिवक्ता आस मोहम्मद ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व कुटेसरा निवासी महिला का निकाह गांव पावटी में युवक से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं।

 

आरोप है कि पति ने एक साल पहले पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पत्नी को भरोसा दिया कि वह रिश्तेदार से हलाला कर ले, उसके बाद वह रख लेगा। पत्नी ने दबाव में दूसरे युवक से हलाला किया और उसकी दोबारा इद्दत की। लेकिन पति ने इसी बीच दूसरी महिला से निकाह कर लिया।

 

 

महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि दोबारा साथ रखने का भरोसा देकर आरोपियों ने कुटेसरा निवासी रिश्तेदार से हलाला करा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय