Friday, June 28, 2024

मुज़फ्फरनगर में किसानों ने चीनी मिल के गेट के सामने गाड़ा टेंट, धरना दिया, मांगा बकाया भुगतान

खतौली। किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान ना होने से आक्रोशित किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में किसानों ने मिल गेट के सामने टेंट गाड़कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि सरकार और चीनी मिलें किसानों और मजदूरों का शोषण कर रही है। गन्ने का पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ने का भाव नही तय किया है।

चीनी मिलों पर बकाया भुगतान किसानों को नहीं किया जा रहा है। सरकार किसानों का उत्पीडऩ करने में लगी है। धरने के दौरान किसानों के बीच आकर एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रवि शंकर मिश्र और चीनी मिल जीएम डॉ अशोक कुमार आदि मिल अधिकारियों ने इनकी समस्याओ को सुना।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने जीएम अशोक कुमार को किसानों की सात सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खतौली क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल होने के नाते शिक्षित युवा बेरोजगार को रोजगार देने, चीनी मिल के कर्मचारियों को दिया जाने वाला फंड पूर्व की भांति फैक्ट्री द्वारा जमा किए जाने, चीनी मिल के सभी कर्मचारियों को उनका वेतन केश ना देकर उनके बैंक अकाउंट में डलवाया जाये।

शुगर बोर्ड एक्ट के अनुसार ही कर्मचारियों को उनका वेतन और बोनस दिया जाये। उपरोक्त समस्याओं से पीडि़त जिन कर्मचारियों को मिल से निकाला गया है। उन्हें तत्काल नोकरी पर लिया जाये। आवारा पशुओं से किसान परेशान है, सरकार के निर्देशानुसार इनको गोशालाओं में सरंक्षित कराया जाये। गन्ने  का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, इससे पहले गन्ने का 450 रुपये गन्ने का किसानों का भाव दिया जाये। आदि मांगो का ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। चीनी मिल जीएम ने किसानों की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था।

वही किसानों के धरने के दौरान चीनी मिल में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। धरने पर किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, ओमिलाल आर्य, ओमी राणा, ललित मलिक, अनु मलिक, विजय राघव, बिल्लू राणा, देवराज पुंडीर, नीरज राणा, राहुल पंडित, सतीश कश्यप, ओमपाल फौजी, विक्रम सिंह, शिवकुमार प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय