Friday, April 25, 2025

मुज़फ्फरनगर में जमीनी संघर्ष में हुई फायरिंग, पुलिस के सामने ही चली जमकर गोलियां

मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोडा में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में दो पक्षो में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक युवक गोली लगने से गम्भीर घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संघर्ष में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केथोड़ा निवासी तनवीर पुत्र मुजफ्फर पक्ष तथा आशिक पुत्र अशरफ पक्ष में खेती की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार को दोनों पक्ष अपने खेतो पर मौजूद थे, उसी दौरान खेत की डोल को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से दर्जनों लोग एकत्र हो गये तथा लाठी-डंडे तथा तमन्चे लेकर एक दूसरे के सामने आ गये।

मौके पर मौजूद लोगों ने 112 पर कॉल किया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी मोबाईल चीता से मौके पर पहुंच गये तथा पुलिस की मौजूदगी के सामने ही दोनों पक्षों में लगभग छह राउण्ड फायरिंग हुई जिसके बाद गांव में दहशत फेल गयी।

[irp cats=”24”]

इस फायरिंग में मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी एक युवक के मूंह पर वह गोली लगने से गम्भीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा एक युवक को हिरासत में ले लिया।

उधर फायरिंग करने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गयी है। फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल मौजूद कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय