Wednesday, April 23, 2025

मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने चौराहों पर चल रही चेकिंग अभियान के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।  क्रांति सेना के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जनपद के चौराहों पर चल रही चेकिंग अभियान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति को एक मांग पत्र सौंपा।

उन्होंने मांग की है कि जनपद के चौराहों पर चल रही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है और डग्गामार वाहन भी धड़ल्ले से चल रहे है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

[irp cats=”24”]

क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने यातायात पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वाहन चैकिंग के नाम पर आम जनता का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी यातायात व्यवस्था संभालने के बजाये चौराहों पर वाहन चैकिंग के नाम पर अवैध उगाही का अभियान चलाये हुए है। उनका पूरा ध्यान यातायात व्यवस्था सही करने के बजाय जेब भरने तक रह गया है।

उन्होंने सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमणकारियों पर पूरी तरह मेहरबान बने हुए हैं। अस्पताल तिराहा, जानसठ अड्डा, भोपा अड्डा शामली अड्डा, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक आदि स्थानों से संचालित होने वाले अवैध डग्गामार वाहनों का संचालन भी जाम का मुख्य कारण है। उपरोक्त स्थानों पर तैनात यातायात कर्मचारी उपरोक्त डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करते देखे जा सकते है और बड़े पैमाने पर इन्हीं अवैध वाहनों का संचालन लडाई-झगडे और जाम की बड़ी वजह है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय