Wednesday, April 2, 2025

मुज़फ्फरनगर में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप ने लिखे दीवारों पर नारें, लिखी भाजपा की जीत की इबारत

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव-2०24 के मद्देनजर शुरू किये गये दीवार लेखन अभियान में शहरी क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को किया। उन्होंने आज नई मण्डी क्षेत्र में दीवारों पर अपने हाथों से भाजपा का चुनाव निशान कमल का फूल बनाने के साथ ही कई मनभावन नारों के सहारे भाजपा की जीत की इबारत लिखी। इसके साथ ही उन्होंने सभी भाजपा सभासदों से भी अपने-अपने वार्डों में दीवार लेखन अभियान चलाने की अपील की है।

भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज जनपद में नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी के बीच शहर की सड़कों पर नजर आई। उन्होंने नई मण्डी क्षेत्र में अपने हाथों से दीवार लेखन किया और भाजपा की जीत को दर्शाते विभिन्न नारों के माध्यम से भाजपा की जीत की इबारत लिखने का काम किया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार यही हम सभी का संकल्प है। उन्होंने सभासदों और आम जनमानस को भी इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर दीवार लेखन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि हेतु अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर के सभी वार्डों में चलाया जायेगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व सभासद आशु गुप्ता, दीपक गोयल, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी व अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय