Friday, April 25, 2025

मुज़फ्फरनगर में दबंगो से परेशान ग्रामीण पलायन को मजबूर, गर्भवती महिला के हमलावर भी नहीं हो रहे गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम तिगरी निवासी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि उसे अपने और अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा का खतरा लगातार बना हुआ है। अशोक कुमार ने कहा कि उसके घर में घुसकर उसके गांव के चरणदास और अनंत ने अपने दो साथियों के साथ उसकी पुत्रवधू के साथ भी दुर्व्यवहार किया तथा उसके कपड़े फाड़ दिये, जबकि वह 7 माह की गर्भवती है तथा उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिसका गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है।

इस मामले में थाना नई मंडी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया है। अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे और उसके परिवार को जानमाल की सुरक्षा का खतरा बन गया है और अब वह मजबूर होकर गांव से पलायन करने की तैयारी कर रहा है।

उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा शासन प्रशासन से मांग की है कि नामजद मुलजिमो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

[irp cats=”24”]

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि  हमलावर दबंग प्रवृत्ति के है और अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर रहे है। ग्राम प्रधान भी उनका ही साथ दे रहा है। पीडित अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मुकदमे की धाराएं कम कर रही है और फैसले का दबाव बना रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय