Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ की परिचय बैठक

मेरठ। राज्य महिला आयोग आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वो सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार जोरशोर से करें। उन्होंने कहा यदि किसी की समस्या है तो वे उनसे तुरंत बात कर सकते है।

 

 

[irp cats=”24”]

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने यूपी सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, (सामान्य), छात्रवृति योजना सहित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने इस दौरान सर्किट हाऊस सभागार में अधिकारियों की परिचय बैठक की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने माननीय सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में डॉ हिमानी अग्रवाल ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा वे पेशे से एक चिकित्सक है।

 

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग आयोग बबीता चौहान के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए दात्यिव सौंपा है। उसके लिए वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगी। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना मेरा उददेश्य हैं। हम सभी को एक मिलकर कार्य करना है।

 

 

लोककल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियो तक पहुंचाना है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय, प्रभारी महिला थाना आदेश कौर, जिला श्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय