Friday, May 16, 2025

नोएडा में ससुराल में व्यक्ति शराब के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ा, करंट से झुलसा

नोएडा। ससुराल आया एक व्यक्ति शराब के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इस घटना में उसे करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना जेवर के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के कलौंदा गांव का रहने वाला नौशाद की जेवर के मोहल्ला रावल पट्टी में ससुराल है। ससुराल आने पर उसने छक कर शराब पी। जब उसे नशा हुआ तो वह दाऊजी मंदिर के पास बने बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली के तार को पकड़ लिया। जिसके कारण करंट से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना का विचलित करने वाला सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक युवक नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ गया लोग आवाज लगाते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए राजी नहीं था। अचानक करंट लगने से वह नीचे ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय