Monday, April 21, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष कपिल देव के कुशल नेतृत्व में अवैध शस्त्र की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक वारंटी अभियुक्त शहजाद पुत्र इरशाद निवासी ग्राम बुड्ढा खेड़ा थाना चिलकाना व नदीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम समगोर थाना चिलकाना को समगोर पुलिया से ग्राम दास्सा माजरा वाले रास्ते से एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम पुत्र अब्बास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव में अपने दोस्तों में रौब जमाने के लिए चाकू रखता है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल रोहित यादव आदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें :  देवबंद में श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय