Saturday, April 26, 2025

नोएडा में पुरानी रंजिश में चाकू से गोदकर किसान की कर दी हत्या,इलाके में फैली सनसनी

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के कोंडली बांगर गांव में रहने वाले एक किसान के ऊपर दर्जन भर लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू से 15 से ज्यादा वार किए गए हैं। इस घटना के चलते ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में कैंप किया हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के कोंडली बांगर गांव में रहने वाले विक्रम सिंह चौहान (40 वर्ष) शुक्रवार की शाम को अपने खेत पर गए थे। उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह के साथ कुछ लोगों ने बैठकर पार्टी की। उसके बाद उन्हीं लोगों ने उनके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक विक्रम के छोटे भाई रविंद्र चौहान ने घटना की शिकायत थाना नॉलेज पार्क पुलिस से की है। उन्होंने दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक और आरोपियों में पुरानी रंजिश है।

 

[irp cats=”24”]

आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मृतक को अपने जाल में फंसाया तथा उन्हें पार्टी के लिए अपने पास बुलाया, जब उन्हें नशा हो गया तो आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी व्याप्त है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय