Monday, May 19, 2025

नोएडा में अमरूद तोड़ने पर चाचा-भतीजे में झगड़ा, बीच बचाव कर रहे मजदूर को लगी गोली

नोएडा। अमरूद तोड़ने को लेकर आज थाना जारचा क्षेत्रान्तर्गत गांव बिसाहड़ा में चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों एक-दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो गए। इसी बीच दोनों के झगड़े का बीच बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भतीजे द्वारा चलाई गई गोली लग गई। आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज थाना जारचा क्षेत्र के गांव बिसाहड़ा में महाराणा प्रताप संस्कृत विद्यालय में दीपक सिंह पुत्र ओमपाल व दुष्यंत उर्फ लवली पुत्र विजय सिंह दोनों आपस में चाचा-भतीजा है। इनके बीच आज अमरूद तोड़ने को लेकर आपस में विवाद हो गया।

झगड़ा होते देख गांव आकलपुर निवासी जमशेद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी आकलपुर जो स्कूल में मजदूरी करता है वह बीच-बचाव करने पहंुच गया। इसी बीच दुष्यंत उर्फ लवली (भतीजा) ने अवैध शस्त्र से दीपक सिंह (चाचा) पर गोली चला दी। बीच बचाव में गोली जमशेद पुत्र दीन मोहम्मद को लग गई।

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जो खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पीडित से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय