नोएडा । नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले 4 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते अपने-अपने घरों पर विभिन्न कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। मरने वालों में एक विवाहिता, छात्रा, किशोरी व युवक शामिल है। वहीं एक गर्भवती महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि कार्तिक पुत्र निरंजन उम्र 32 वर्ष सेक्टर-17 के जेजे कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि उसने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया है। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियांशी पुत्री राधेश्याम उम्र 17 वर्ष छीजारसी कॉलोनी में रहती थी। उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि किसी बात को लेकर किशोरी अपने परिजनों से नाराज थी। वह एक स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख क्षेत्र के जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बीती रात को अपनी सोसाइटी के 21वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस किशोरी की परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है। थाना बिसरख क्षेत्र के फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी में रहने वाले विपुल खरे पुत्र अविनाश कुमार उम्र 35 वर्ष की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पप्पू पुत्र नाथू उम्र 35 वर्ष मामूरा गांव में रहता था। बीती रात को वह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।