Monday, April 28, 2025

नोएडा में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से दूल्हे की हुई मौत, खुशियां मातम में बदली

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में बैंड-बाजे के साथ एक दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन के साथ शादी रचाने के लिए तैयार था। दुल्हन अपने हाथों में मेहंदी लगाकर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। उसे पास के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास उसके परिजन लेकर गए। झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। इस बीच उसकी मौत हो गई।

 

थाना रबूपुरा क्षेत्र के आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय रिजवान की बुधवार को शादी थी। उसकी बारात जाने की तैयारी मे थी। घर के बाहर बैंड-बाजा बज रहा था, तथा घर के सदस्य सज-धजकर तैयार थे। औरतें बारात निकालने की तैयारी में जुटी हुई थी। इसी बीच रिजवान की तबीयत खराब हुई। उसके परिजनों ने मोहल्ले में ही क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास उसे दिखाया। झोलाछाप डॉक्टर ने उसे दवाई दी तथा एक इंजेक्शन लगाया।
 

[irp cats=”24”]

इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उसके परिजन उसे गंभीर हालत में बुलंदशहर के अस्पताल में ले गए, जहां पर उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर किया। रास्ते में ही रिजवान ने दम तोड़ दिया। दूल्हे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने इस मामले में अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय