Tuesday, May 7, 2024

नोएडा में पति बना हैवान, पत्नी के ऊपर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने करवा चैथ वाले दिन पत्नी से विवाद होने पर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। वह इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मूल रूप से गांव सलेमपुर जनपद बुलंदशहर निवासी विवेक कुमार का विवाह वर्ष 2020 में ग्राम शोभापुर थाना जनपद संभल निवासी श्रीमती ममता के साथ हुआ था। दोनों पति-पत्नी मौजूदा समय में ग्राम रोजा जलालपुर में हरवीर शर्मा के मकान में रह रहे हैं। बुधवार करवा चैथ के दिन दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में विवेक ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में उसका चेहरा और शरीर पूरी तरह से झुलस गया है। आसपास के लोगों ने ममता को ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि महिला बर्न यूनिट के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने सफदरजंग अस्पताल जाकर महिला का बयान दर्ज किया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद रहता है। महिला के पड़ोसियों के अनुसार विवेक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है। इस बात को लेकर दोनों में लगातार विवाद रहता है। अपर उपायुक्त ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय