Saturday, April 26, 2025

नोएडा में खाने में ज्यादा नमक पड़ने पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ

नोएडा। थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच आज खाने में नमक ज्यादा डालने को लेकर विवाद हो गया। पति ने इस बात को लेकर पत्नी को डांट दिया। पत्नी ने आक्रोशित होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी बीच पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बात की भनक पड़ोसियों को लग गई। पड़ोसियों ने पति-पत्नी को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

मुज़फ्फरनगर के भैंसी गांव में जाट- बाल्मीकि समाज का विवाद सुलझा, अब दोनों के शव जलेंगे एक ही घाट पर !

[irp cats=”24”]

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि किशन कुमार पुत्र गंगा साहू उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी दीपिका उम्र 25 वर्ष के साथ हरौला गांव में किराए पर रहता है। उन्होंने बताया कि दीपिका ने आज सुबह को खाना बनाया। खाने में नमक ज्यादा था, इस बात को लेकर किशन कुमार से उसकी कहा-सुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। दीपिका ने आक्रोश में आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि दीपिका को जहरीला पदार्थ खाता देख उसके पति किशन कुमार ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

 

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं का खेल, पहले बनाई फर्जी वसीयत, फिर कर दी प्रोपर्टी मालिक की हत्या, DM ने शुरू कराई जांच

 

उसने कहा कि दोनों साथ जियेंगे और मरेंगे भी। घर में शोर सुनकर इसी बीच आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पति-पत्नी के पास जहरीला पदार्थ कहा से आया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय