Friday, April 11, 2025

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा,थाम सकते हैं भगवा झंडा

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अगर चव्हाण बीजेपी में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। संभावना है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी।

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बयान जारी कर कहा, ‘मैं दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं। अशोक चव्हाण नांदेड से कांग्रेस के विधायक हैं। वह पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे और खबर है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण की इस मुलाकात के बाद बीजेपी में भी हलचल शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार और मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा बीजेपी ऑफिस में मौजूद हैं। वहीं कुछ ही देर में देवेंद्र फडवणीस बीजेपी ऑफिस पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी बोले संविधान हजारों साल पुराना, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय