Monday, March 31, 2025

सहारनपुर में एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पास पुलिया से टकराई, युवक की मौत, चार घायल 

सहारनपुर। देहरादून एक्सप्रेस वे पर आज सुबह  एक कार अनियंत्रित होकर बड़कला फ्लाईओवर के पास पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी पांच लोग अपनी कार से देहरादून जा रहे थे। सुबह के वक्त जैसे ही यह लोग फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के बड़कला फ्लाईओवर से नीचे उतरे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
हादसे में राजेश पुत्र महेंद्र प्रकाश निवासी पाल्ली थाना सिंबूर जिला जोधपुर, सीताराम पुत्र मनफूल निवासी खेलीवाला थाना सदर गंगानगर, दक्ष और हर्ष पुत्रगण मनोज, दीपांशु पुत्र चंद्र मोहन योगी निवासी टिन्नी चोटी थाना जवाहर नगर गंगानगर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजेश (39) को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय