Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में जेल के बंदी समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले, कुल 34 मरीजों में से 21 मरीज हुए ठीक, सक्रिय केस 13 शेष रहे

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यहां जेल के बंदी सहित तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या 34 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका

गौड़ ने बताया कि जनपद में कोरोना के मरीज इसलिए मिल रहे हैं, क्योंकि हर दिन एक हजार से अधिक जांच हो रही। यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक जेल का बंदी है। इसके अलावा एक नागल और दूसरा महानगर का रहने वाला है। बंदी की जांच जेल में ही हुई थी। जबकि दो अन्य संक्रमितों ने बुखार, जुकाम आदि की शिकायत पर जांच कराई थी। उन्होंने बताया कि 34 मरीजों में से 21 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब यहां 13 सक्रिय केस शेष रह गए है।

यह भी पढ़ें :  स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय अधिनियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई  :- जिलाधिकारी मनीष बंसल 
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय