Sunday, April 13, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद की कस्बा व थाना गंगोह पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये थे।

 

 

उक्त आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में आज थाना गंगोह पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सारिक पुत्र वकील निवासी कुण्डा कला थाना गंगोह जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नया कुण्डा के अड्डे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सारिक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : पिकअप गाड़ी की टक्कर से ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त,पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय