Saturday, May 17, 2025

सहारनपुर में आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर 16 अभियुक्त पकडे

सहारनपुर। सहारनपुर में आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडरिंग, यात्रियों से भीख मांगना और बिना किसी काम के रेलवे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों पकड़ा।

इनमें 11 अवैध वेंडर, तीन किन्नर भीख मांगने वाले और दो को अनाधिकृत रूप से रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक मोहित त्यागी ने बताया कि समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए अभियान चलता रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय