Saturday, May 18, 2024

सहारनपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, दोनो पक्षों के लोग हुए घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव खुजनावर में एक रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर चोट आई है। घायलों में प्रथम पक्ष का सहादत पुत्र रियासत, नजाकत पुत्र रियासत तथा दूसरे पक्ष का अतीफ पुत्र रहीस, अल्ताफ पुत्र रहीस वाहिद शामिल है।
दोनों पक्षों के घायल लोगो को मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी अस्पताल फतेहपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्रथम पक्ष के शहादत पुत्र रियासत की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय