Thursday, May 8, 2025

शामली में महिला ने दबंगों पर लगाया फसल को बर्बाद करने का आरोप, किया हंगामा

शामली। गांव गोहरनी निवासी एक महिला ने अपनी पुत्रियों को साथ लेकर दबंगों पर खेडी में खडी फसल को बर्बाद कर कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने थाना आदर्शमंडी पुलिस पर भी सांठगांठ के चलते कोई सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। हंगामा को देखते हुए डीएम व एडीएम ने महिला व उसकी पुत्रियों को समझा बुझाकर शांत किया और कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी एक महिला अपनी तीन पुत्रियों व देवरानी के साथ शामली कलक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होने दबंगों पर खेतों पर खडी गेंहू व गन्ने की फसल को बर्बाद कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं के हंगामा की आवाज सुनकर डीएम रविन्द्र सिंह व एडीएम संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिलाओं को मामले में कार्यवाही करने का भरोसा दिलाते हुए शांत किया।

उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को डीएम कार्यालय में एक शिकायती पत्र में ओमपाल के नाम से दिया था, जिसके बताया था कि भाई रमेेश व महेन्द्र खाता संख्या 286, खसरा नंबर 639 में 1/2 भाग के मालिक व काबिज है। जिस पर गन्ने व गंेंहू की फसल तैयार खडी थी, लेकिन देर रात्रि गांव के ही हरद्वारी, बनवारी, सामन, अंकित ने मिलकर फसल को बर्बाद कर दबंगों के साथ अवैध कब्जा कर लिया है।

मामले में थाना आदर्शमंडी पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नही की। जिससे किसान को करीब दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है। पीडिता ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर मामला विवाद कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के दबंगई दिखाते हुए फसल को बर्बाद कर दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय