Monday, April 28, 2025

शामली में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीएम के नाम एडीएम सौंपा ज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम शामली को सौंपा। जिसमें उन्होने कानपुर में हुए अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने और आर्थिक सहायता प्रदान कराने की मांग की है।

बुधवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में उन्होने कहा कि गत 30 मार्च को कानपुर की कोपरगंज रेडीमेट गारमेंट मार्किट में हुए भीषण अग्निकांड से सात बडे व्यापारिक टावरों की एक हजार से ज्यादा दुकाने जलकर खाक हो गई थी। प्रयागराज स्थित नेहरू काॅम्प्लेक्स में भी 11 दुकाने जलकर खाक हो गई थी, जिससे सैकडों व्यापारी प्रभावित हुए है।

 

[irp cats=”24”]

अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों को बिजली, विकास प्राधिकारण, अग्निशमन विभाग, नगर निगम, पुलिस व जीएसटी समेत किसी भी सरकारी विभाग द्वारा परेशान न किया जाये। प्रभावित व्यापारियों के लिए कुछ समय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाये। जीएसटी रिटर्न भेजने में छह माह की छूट दी जाये। आर्थिक क्षतिपूर्ति की जाये। अग्निकांड को रोकने के लिए हाईड्रोलिक फायर गाडियों की व्यवस्था की जाये।

 

इसके अलावा उन्होने नगर निकाय चुनाव में जनपद की मंडियों में होने वाली मतगणना को लेकर व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होने का आरोप लगाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव मलिक, जीवन ज्योति अरोरा, आशू गर्ग, तेजस्वी, अनुज जैन, अनीस अहमद, श्रीकांत जैन, ईश्वर दयाल कंसल, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय