Wednesday, March 22, 2023

होली के रंग में पड़ गया भंग, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 की मौत व एक गंभीर

अररिया। होली के रंग में सराबोर अररिया में होली के रंग में भंग पड़ गया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र लुटिया पुल के समीप दो बाइक सवार चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार की टक्कर मार दी।

दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। घायल युवक को परिजन नेपाल ले गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि होली के रंग में सराबोर दो बाइक पर सवार चार युवक रानीगंज से फारबिसगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने दोनों बाइकों और एक मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मैजिक वाहन के साथ दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

- Advertisement -

बाइक सवार चारो लोगों में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक की पहचान भवानीपुर के अमर कुमार, सीकेन कुमार, रघुनाथपुर वार्ड संख्या 6 के रंजीत कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक दीपक कुमार रघुनाथपुर निवासी बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही परवाहा पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रहे स्कोर्पियो को पकड़कर फारबिसगंज थाना ले गई। वहीं परवाहा पुलिस चौकी इंचार्ज ने तीनों युवकों का मौत होने की पुष्टि की है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय