Sunday, May 18, 2025

मेरठ में सगाई कार्यक्रम में मंडप में दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, थाने में तहरीर

मेरठ। मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में चल रहे सगाई कार्यक्रम के दौरान मंडप में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने किसी तरह से बीच—बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। बताया जाता है लड़की पक्ष ने सगाई में पांच लाख रुपये और ज्वेलरी दी। तो लड़का पक्ष भड़क गया। उन्होंने 11 लाख रुपये नगद की मांग रख दी।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘अश्लील वीडियो’ देखने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षिका स्कूल में लड़े, मामला थाने तक पहुंचा !

 

इस पर लड़की पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बुलंदशर के नूरपुर निवासी पीड़ित लड़की पक्ष गंगानगर थाने पर तहरीर देने पहुंचा। लड़का सरकारी विद्यालय में क्लार्क है।
पुलिस के मुताबिक कसेरूबक्सर निवासी यशपाल पुत्र जय प्रकाश की शादी बुलंदशहर के नूरपुर थाना क्षेत्र निवासी लड़की से हुई है। गुरुवार को बरात आनी है। आज अम्हेडा रोड सूरज फार्म में सगाई कार्यक्रम था।

मुज़फ्फरनगर के आर्य समाजों में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट देने वाले 2 गिरफ्तार, केवल ‘लड्डू’ के बदले दे देता था गवाही !

 

शाम को जब लड़की पक्ष ने उपहार स्वरूप ज्वैलरी और पांच लाख रुपये नकद दिए तो लड़का पक्ष भड़क गया। उन्होंने कहा कि हमारा लड़का सरकारी नौकरी करता है। हमें कम से कम 11 लाख रुपये नगद चाइए। इस बीच कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की है। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनो पक्ष थाने में बैठे हुए है। इस मामले में लड़की पक्ष द्वारा तहरीर दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय