Wednesday, June 26, 2024

शामली में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मासिक बैठक में व्यापारियों ने मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मासिक बैठक में व्यापारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हुंकार भरी है। उन्होने शहर में लगने वाले गन्ने वाहनों के जाम की समस्या का समाधान कराने की भी मांग की है।

गत शुक्रवार देर शाम शहर के कनिका कॉम्पलैक्स में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर के आयु के व्यापारी के लिए पेंशन योजना लागू की जाए। व्यापारी के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर हो व कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू विद्युत दरों के बराबर की जाए। साथ ही जीवन दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख से बढाकर 20 लाख रुपए की जाए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

फूड विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने शुगर मिल की गन्ने की ट्रॉलियों  से लगने वाले जाम पर चिंता व्यक्त की। कहा कि जाम के कारण व्यापारियों के व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए शहर में लगने वाले जाम का ठोस समाधान किया जाए।

इस अवसर पर सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, महेश धीमान, राजेश जैन, रामकुमार राय, मनोज मित्तल, इशांत गर्ग, वैभव गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय