Monday, May 19, 2025

मेरठ में लोन दिलाने के नाम पर महिला कारोबारी से 90 करोड़ की ठगी

मेरठ। दिल्ली स्थित रमेश नगर की महिला कारोबारी ममता ने लोन दिलाने के नाम पर 90 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। वह एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यहां ब्रह्मपुरी के रहने वाले युवक ने सोशल ग्रुप बनाकर लोन दिलाने का झांसा दिया। ग्रुप के माध्यम से यूपी, बंगाल और बिहार के करीब तीन हजार लोगों को जोड़ा था। इस मामले में एसएसपी ने साइबर सेल को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक ममता डबास पत्नी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि उनकी होलसेल की किराना कंपनी है। वर्ष 2022 में उनके मोबाइल पर एक काल आई थी।

 

काॅलर ने खुद को एक बैक कंपनी का मैनेजर बताया था। उसने लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद उसे ब्रह्मपुरी में मिलने के लिए बुलाया गया। आरोपी ने फाइल चार्ज और अन्य कार्य के लिए नौ लाख रुपए की मांग की। उसने नौ लाख रुपए नकद दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर विभिन्न बैंक खातों में 40 लाख रुपए जमा करा लिए।
इसी के साथ एक ग्रुप में अन्य लोगों को जोड़ने की बात कही। यूपी, बिहार और बंगाल के लोगों को जोड़कर ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप के जरिए लोन दिलाने का झांसा देकर करीब तीन हजार लोगों से 90 करोड़ रुपए ठगे गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर अब साइबर सेल की ओर से मामले की जांच की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय