Friday, May 9, 2025

मेरठ समेत यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट, तापमान पहुंचेगा 41 के पार

मेरठ। यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के चलते लोगों के मुसीबत खड़ी हो रही है। मौसम विभाग ने लखनऊ, गोरखपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कानपुर मंडलों के जिलों में लू का अलर्ट का जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिम यूपी के जिलों की अपेक्षा पूर्वी यूपी के जिलों का तापमान तेजी से बढ़ा है। बढ़ते तापमान के कारण चल रही हवा लू में बदलेगी। आने वाले तीन चार दिन में लू की शुरुआत हो सकती  है।

मेरठ सहित पश्चिम यूपी में तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक
मेरठ सहित पश्चिम यूपी में अधिकतम तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक है। पिछले दो दिन में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है। तेजी से बढ़ता तापमान लू का कारण बनता है। जरा सी लापरवाही से मौसम जानलेवा साबित हो सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय