Wednesday, March 12, 2025

मयूर ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, एक हज़ार करोड़ के टैक्स चोरी का मामला

कानपुर। आयकर विभाग ने कानपुर के मयूर ग्रुप वनस्पति तेल कंपनी के उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश समेत कई स्थानों पर एक साथ छापा मारा है। लगभग एक हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है। यह ग्रुप कानपुर के बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल है।

सूत्रों की मानें तो बुधवार रात को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कानपुर से रवाना हुई। गुरुवार सुबह सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की पांच मंजिला कोठी में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई टीमों के साथ छापा मारा।

कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। मयूर ग्रुप ने फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है। आयकर सूत्रों के मुताबिक कंपनी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की जा रही थी। करीब 01 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर चोरी की बात फिलहाल सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं।

बताया जाता है कि करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। कानपुर स्थित आवास ,कार्पोरेट कार्यालय ,फैक्टरी में कार्रवाई की गई। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं।

कानपुर के सिविल लाइन में मयूर ग्रुप की कोठी है। सुबह के वक्त पूरा परिवार कोठी में मौजूद था। छापेमारी के दौरान कंपनी के दोनों डायरेक्टर इसी कोठी में मौजूद थे। आयकर सूत्रों ने बताया करीब 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की आयकर चोरी का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने मयूर ग्रुप के पुराने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं। आयकर विभाग ने रनियां स्थित फैक्ट्री में भी छापा मारा। इससे पहले भी मयूर ग्रुप पर आईडी की रेड पड चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय