Sunday, April 27, 2025

भारत विश्व का सबसे बड़ा युवाओं का देश – विनीत शारदा

मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने आज यहां कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है। अगर देश को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वो युवा बल है। विनीत अग्रवाल शारदा स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, निर्वाचक साक्षरता क्लब व एनएसएस के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवाओं में चुनावी जागरूकता’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

 

 

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि युवा का तात्पर्य उम्र से नहीं सोच से है,किसी भी उम्र का व्यक्ति युवा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को वोटर आईडी कार्ड बनवा लेना चाहिए और लोकतंत्र की सबसे बड़े त्योहार में अपनी प्रतिभागिता दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को इतिहास के प्रति जागरूक करते हुए कहा की हमारे इतिहास से बहुत छेड़छाड़ की गई है। सही एवं स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना हमारे लिए अति आवश्यक है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं के उत्थान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 विकसित भारत मिशन के तहत विश्व के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से देश की तरक्की में योगदान देने का आहवान भी किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय